सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स CISF के पदों के लिए भर्ती Central Industrial Security Force CISF Requirement 2022
Government Jobs ढूंढ़ रहे युवाओं के लिए आज अच्छा मौका है। सीआईएसएफ ने Constable/Fire के पदों के लिए भर्ती निकाली है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स Central Industrial Security Force सीआईएसएफ ने अपनी official वेबसाइट cisfrectt.in पर इस संबंध में सूचना प्रकाशित की है। इसके मुताबिक, कुल 1149 पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आज यानी कि 29 जनवरी 2022 से अप्लाई कर सकते हैं। आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2022 है
इन तिथियों का रखें ध्यान
सीआईएसएफ कांस्टेबल के लिए आवेदन करने की की प्रारंभिक तिथि 29 जनवरी 2022 है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 04 मार्च 2022 है
सीआईएसएफ कांस्टेबल के पदों पर आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि कुल 1149 रिक्तियां देश भर में उपलब्ध हैं। वहीं, जो उम्मीदवार सीआईएसएफ कांस्टेबल वेकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 12वीं पास साइंस स्ट्रीम के साथ होना चाहिए। इसके अलावा, इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से
23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। सीआईएसएफ कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.in पर लॉग ऑन करें। इसके बाद होमपेज पर, “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज प्रदर्शित किया जाएगा। अब नया पंजीकरण" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अब अपना मूल विवरण, अतिरिक्त और संपर्क विवरण और घोषणा भरें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।