Cg Bed,D.el.ed online Counselling start : छत्तीसगढ़ बी.एड, डी.एल.एड आबंटन 2022-23
Cg Bed,D.el.ed online Counseling start | online allotment
छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित द्विवर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम 2022-23 online allotment में प्रवेश के लिए इच्छुक प्री.बी.एड. परीक्षा 2022 में शामिल व छ.ग. बी.एड. प्रवेश नियम 2006 अनुसार तथा राज्य के शासकीय डाइट / बी.टी.आई. व निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित डी.एल.एड. पाठ्यक्रम 2022-23 में प्रवेश के लिए इच्छुक प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2022 में शामिल व छ.ग. डी.एड. प्रवेश नियम 2007 अनुसार पात्र अभ्यर्थी चिप्स के Website https://sicm.ogstate.gov.in/SCERTOnline/ में जाकर निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान कर विकल्प फार्म ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। विस्तृत सीट आबंटन कार्यक्रम, आवश्यक दिशा निर्देश प्रवेश नियम व प्रक्रिया, महाविद्यालयों व संस्थानों की सूची व शुल्क की जानकारी SCERT रायपुर के वेबसाइट http://scert.cg.gov.in एवं CHIPs के वेबसाइट में उपलब्ध है। आबंटन प्रक्रिया व्यापम द्वारा जारी प्री.बी.एड./ प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2022 के प्राप्तांक के आधार पर संयुक्त मेरिट क्रम के अनुसार किया जायेगा। आबंटन कार्यक्रम निम्नानुसार है
अभ्यर्थी पत्र व्यवहार तथा दावा आपत्ति E-mail suport.sicm@cgchips.in पर आवश्यक
दस्तावेज / आवेदन पत्र भेजकर कर सकते है। पूछताछ के लिए कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चिप्स के हेल्प डेस्क 7470470609 एवं एस.सी.ई.आर.टी. के हेल्प डेस्क 7587499921 पर सम्पर्क कर सकते है।