स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम भटगांव प्रवेश संबंधी नियम | Swami Atmanand Excellent English Medium Bhatgaon Admission Rules
स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम भटगांव प्रवेश संबंधी नियम Swami Atmanand Excellent English Medium Bhatgaon Admission Rules
स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम Swami Atmanand Excellent English Medium शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रेम भुवन भटगांव में कक्षा 1ली से 12वीं तक में प्रवेश हेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 11.07.2022 तक आमंत्रित किये गये थे। जिसमें प्राप्त आवेदनों का शासन के नियमानुसार परीक्षण कर पात्र-अपात्र आवेदन की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इस संबंध में सेजेस विद्यालय भटगांव में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले पालको को सूचित किया जाता हैं कि वह पात्र-अपात्र सूची का दिनांक 14.07.2022 से 16.07.2022 कार्यालयीन समय में अवलोकन कर पात्रता के संबंध में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा
आपत्ति स्वीकार नहीं किया जा सकेगा।
प्रवेश संबंधि नियमावली :-
1. कक्षा 1 में प्रवेश हेतु छात्र की आयु 30 जून 2022 की स्थिति में 05 वर्ष 06 माह से 06
वर्ष 06 माह मान्य होगा।
2.कक्षा विशेष में पात्र छात्रों की संख्या निर्धारित सीट 50 से अधिक होने पर छात्रों का
चयन लॉटरी पध्दति से किया जाएगा।
3.कक्षा विशेष में पात्र संख्या निर्धारित सीट से कम होने पर उस कक्षा में बिना लॉटरी के
सीधे प्रवेश मान्य किया जाएगा।
4. सेजेस अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश हेतु (कक्षा पहिली को छोड़कर) शेष सभी कक्षाओं के
लिए पूर्व कक्षा अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य है।