Buy Royal UI Officially! Contact Us Buy Now!

अब किसान धान बिक्री के लिए स्वयं टोकन प्राप्त करे | टोकन तुंहर हाथ एन्डायड एप्प से टोकन कैसे प्राप्त करें Now the farmer himself should get the token for the sale of paddy. How To Get Token From Token Tuhar Haath Android App

अब किसान धान बिक्री के लिए स्वयं टोकन प्राप्त करे,टोकन तुंहर हाथ एन्डायड एप्प,टोकन कैसे प्राप्त करें,farmer token app,
Admin

अब किसान धान बिक्री के लिए स्वयं टोकन प्राप्त करे |  टोकन तुंहर हाथ एन्डायड एप्प से टोकन कैसे प्राप्त करें Now the farmer himself should get the token for the sale of paddy. How To Get Token From Token Tuhar Haath Android App


सॉफ्टवेयर परिचय


पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी की प्रक्रिया के सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ Android App विकसित किया गया है। इस एप्प की सहायता से प्रत्येक किसान संबंधित उपार्जन केन्द्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकता है। इस एप्प के द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकारी प्राप्त होगी।


उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन


इस एप्प का उपयोग करने के लिए कृषक को समिति के पंजीयन क्रमांक के आधार पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। एप्प को सबसे पहले रन करने पर रजिस्ट्रेशन पेज प्रदर्शित होगी।



धान आवक टोकन जारी हेतु महत्वपूर्ण निर्देशों का भलीभांति आवलोकन कर आगे बढ़ें। समिति से जारी किसान कोड दर्ज कर जानकारी देखें बटन पर क्लिक करें।



जिसके बाद किसान का नाम, जिला, उपार्जन केन्द्र एवं मोबाईल नं. प्रदर्शित होगा ।



मोबाइल नं. परिवर्तित करने हेतु बटन पर क्लिक कर नया मोबाइल नं. दर्ज करें । उसके उपरांत OTP प्राप्त कर ओ.टी.पी., पिन दर्ज कर रजिस्टर करे ।

सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद इस एप्लीकेशन का डैशबोर्ड स्क्रिन प्रदर्शित होगा ।
जिसमें टोकन के लिए आवेदन करने का प्रावधान किसान की जानकारी, किसान के भूमि, बैंक खाता टोकन एवं धान खरीदी की जानकारी उपलब्ध होगी।


टोकन हेतु आवेदन


टोकन के लिए आवेदन करने हेतु टोकन के लिए आवेदन करें बटन पर क्लिक करें। जिससे टोकन दिनांक चुनने का पेज प्रदर्शित होगा, जिसमें आगामी 7 खरीदी दिनांकों का टोकन जारी हेतु उपलब्ध मात्रा प्रदर्शित होगी। जिसमें से वांछित दिनांक के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन करे बटन पर क्लिक करें ।

चयनित दिनांक के लिए टोकन जारी हेतु वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रदर्शित होगी। जिसके अनुरूप धान की मात्रा प्रविष्ट कर पुष्टि उपरांत सुरक्षित करने पर तैयार टोकन का टोकन क्रमांक प्रदर्शित होगा ।


किसान की जानकारी


इस मैनु से किसान की व्यक्तिगत जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसमें किसान का ग्राम, तहसील, जिला एवं रकबा का विवरण होगा। 


भूमि संबंधि जानकारी


इस मैनु से किसान का खसरा अनुसार धान एवं मक्का का रकबा एवं गिरदावरी की जानकारी प्रदर्शित होगी।



बैंक खाता की जानकारी


इस मैनु से किसान के बैंक खाता का विवरण प्रदर्शित होगा।



टोकन संबंधी जानकारी


इस मैन से किसान को जारी टोकनों की जानकारी प्रदर्शित होती है। यहां टोकन की पावती भी डाउनलोड की जा सकती है।


धान खरीदी की जानकारी


इस मैनु से किसान से टोकन अनुसार धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी प्रदर्शित होगी।


कृषक पहले से ही पंजीकृत


अगर कृषक द्वारा भूलवश किसान टोकन एप्प मोबाइल से हटा दिया जाता है, तो नीचे दिये गये
लिंक पर जाकर किसान कोड एव पिन की प्रवष्टि कर टोकन एप्प पुनः चालू करे |



पिन रिसेट


अगर कृषक पिन भूल गया है तो नीचे दिये गये लिंक पर जाकर पिन रिसेट कर सकते है |किसान कोड की प्रवष्टि कर जानकारी देखने बाद OTP बटन पर क्लिक करें | OTP प्राप्त होने के बाद OTP दर्ज कर पिन रिसेट करें


إرسال تعليق

  • A-
  • A+
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.