Buy Royal UI Officially! Contact Us Buy Now!

Cgpsc important Essay सीजीपीएससी निबंध विश्व शांति और भारत

Cgpsc important essay, cgpsc इम्पोर्टेंट निबंध,
Admin

 Cgpsc important Essay  सीजीपीएससी निबंध विश्व शांति और भारत 


हेलो दोस्तो स्वागत है हमारे ब्लॉग राकेश सपोर्ट में दोस्तो आज के इस पोस्ट में मैं आपको Cgpsc यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के Main  exam के पेपर- 2 में पुछे जाने वाले इम्पोर्टेंट निबंध लेकर आया हूं। विश्व शांति और भारत पर निबंध लाया हूं अगर आपको और ढेर सारा निबंध चाहिए तो हमारे ब्लॉग पर विजिट करें हम आपको बहुत सारे निबंध provide करवायेंगे तो बिना Time west किए पोस्ट को शुरू करते हैं

विश्व शांति और भारत 

पूरी दुनिया में एकमात्र भारत ऐसा देश है जिसने सभी धर्मों तथा संप्रदाय के लोगों को आश्रय दिया। यहां पर आने वाले लोग भी यहां के होकर रह गए। भारत एक ऐसा देश है जिसने कभी विस्तार वादी नीति के लिए किसी पर हमला नहीं किया या किसी धर्म का प्रचार करने के लिए किसी पर शारीरिक या मानसिक दबाव नहीं बनाया ।

       भारत ने हमेशा ही विश्व में शांति का संदेश दिया है। भारत से ही दुनिया में शुद्ध संस्कृति का ज्ञान का प्रसार हुआ है । यूक्रेम और रूस के बीच हो रहे युद्ध के कारण आज विश्व शांति के लिए भारत की आवश्यकता सबसे ज्यादा है। पूरी दुनिया इय संकट के समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है। भारत को विश्व गुरु इसलिए कहा जाता था कि

            भारत सत्य तथा शांति का उद्गम स्थल रहा है ।


विश्व शांति में भारत का योगदान 

बृहस्पति शास्त्र में भारतवर्ष की बहुत ही आकर्षक परिभाषा बताई गई है।

        हिमालयं समारभ्य यावद् इंदु सरोवरम्
        तं देवनिर्मितं देशं हिन्दुस्थानाम प्रचक्षते

इतना विशाल राष्ट्र होने के बावजूद भी भारत ने सभी को शांति का संदेश दिया तथा सभी के विकास में भरपूर योगदान दिया। भारत की भूमि से जन्मे महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर और गुरु नानक देव ने जग को शांति का संदेश दिया, जनसमूह को सत्य तथा धर्म की रक्षा के लिए
संगठित किया ।
          आज पूरी दुनिया दो भागों में बट चुकी है एक तरफ अमीर तथा विकसित देश तथा दूसरी ओर गरीब तथा विकासशील देश, लेकिन ज्यादातर युद्ध इन विकसित देशों के बीच ही हुए हैं। चाहे वह प्रथम विश्वयुद्ध हो या द्वितीय विश्व युद्ध | संपन्न देश अपनी ताकत के दम पर अन्य देशों को दबाने तथा शोषित करने में यकीन रखते हैं लेकिन एक समय विश्व का सबसे अमीर देश माना जाने वाला भारत ने कभी भी किसी के खिलाफ पहले युद्ध नहीं छेड़ा। आज धनवान देश धन के दम पर सब कुछ हथिया लेने के चक्कर में हैं। 
            आज इन देशों ने इतने खतरनाक हथियार या गोली बारूद का जखीरा खड़ा कर लिया है जिसके माध्यम से पूरी दुनिया का आठ बार नाश किया जा सकता है। लेकिन भारत देश आज भी विश्व शांति के लिए अपना पूरा योगदान दे रहा है ।
             इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना काल है। जिसमें पूरी दुनिया भयभीत होकर अपनी दवाओं को अपने लोगों के बीच तक नियंत्रित कर दिया था । तो वही दूसरी ओर भारत अपने पड़ोसी तथा अन्य गरीब देशों को मुफ्त में दवाइयां तथा वैक्सीन मुहैया करवा था।
              विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक पहल के रूप में गरीब देशों को मुफ्त में वैक्सीन बांटने का कार्यक्रम शुरू किया था लेकिन विश्व के संपन्न देश डब्ल्यूएचओ को वैक्सीन देने से मना कर दिया लेकिन भारत डब्ल्यूएचओ को अकेले के दम पर तीस प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीन मुहैया करवाया ।

Related post>>





      जब-जब विश्व को आवश्यकता पड़ी है तब तक भारत ने दुनिया की मदद की है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य सेना और जानी-मानी आर्थिक शक्ति होने के बावजूद भी भारत ने कभी किसी भी देश को धमकी तक नहीं दी । इसलिए आज विश्व शांति के लिए भारत की जरूरत बहुत
ही ज्यादा है। क्योंकि भारत ही दुनिया को सच्चाई तथा अहिंसा का असली पाठ पढ़ा सकता है।

إرسال تعليق

  • A-
  • A+
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.