Buy Royal UI Officially! Contact Us Buy Now!

CGPSC के परिक्षार्थियों को कब नहीं करना पड़ेगा कड़ी मसक्कत इस तरह से देख सकेंगे अपनी लिखी कापी को

Cgpsc exam copy check kaise kare, cgpsc new niyam, cgpsc RTI copy,
Admin

CGPSC के परिक्षार्थियों को कब नहीं करना पड़ेगा कड़ी मसक्कत इस तरह से देख सकेंगे अपनी लिखी कापी को 


दोस्तो cgpsc भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की सेवा करने वाली एक राज्य सरकार की एजेंसी है। यह विभिन्न सिविल सेवाओं और विभागीय पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा का हर साल आयोजित करते हैं।  दोस्तो cgpsc में परीक्षार्थियों को अपनी कॉपी देखने के लिए सूचना के अधिकार के यानी RTI से जानकारी मांगने की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बतायेगे की आप लोग अपनी लिखी कापी को कैसे देख सकेंगे

CGPSC क नियम में  बदलाव

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) एक बड़ा काम करने जा रहा है। किसी भी परीक्षा के बाद अब परीक्षार्थियों को अपनी कॉपी देखने के लिए सूचना के अधिकार के यानी आरटीआई से जानकारी मांगने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी लिखी कॉपी खुद ऑनलाइन देख सकेंगे।

            यह व्यवस्था पीएससी की इस साल की मेंस परीक्षा से हीं की जा रही है। इसके लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। पीएससी मेंस परीक्षा के नतीजे व फाइनल लिस्ट अगस्त तक आने की संभावना है। सितंबर में इन नतीजों को पीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। कोई भी परीक्षार्थी अपना कोड डालकर उसकी कॉपी को देख सकेगा कि उसका मूल्यांकन किस तरह हुआ है। अब तक यह होता था कि अपनी कॉपी देखने के लिए उम्मीदवार को आरटीआई के तहत आवेदन करना होता था। इसमें न सिर्फ उसकी मेहनत, पैसा और समय बरबाद होता था, बल्कि काफी परेशानी भी होती थी। 

अब यह बहुत आसान हो जाएगा छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएससी व व्यापमं की परीक्षा में बैठने वालों की फीस नहीं लेने के बाद ये सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ पीएससी राज्य गठन के बाद से ही परीक्षाएं समय पर न होने, परीक्षा के नतीजों, मेरिट लिस्ट व अन्य मुद्दों को लेकर विवादों में रही है। यहां तक कि परीक्षाएं तक रद्द करनी पड़ी है। मामले सुप्रीम कोर्ट तक गए हैं। पिछले कुछ सालों से लगातार सुधार किया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल से नवा रायपुर में 24 अप्रैल को पीएससी के नए भवन का उद्घाटन करने गए थे। तब आयोग के पदाधिकारियों व अफसरों ने उनसे पीएससी के सिस्टम में सुधार व परीक्षाओं का दायरा बढ़ाने को लेकर चर्चा की। सीएम ने अपनी सहमति जताई थी।


परीक्षार्थियों को होगा ये फायदा


1- पारदर्शिता से काम होगा


2- पैसे की बचत होगी


3- समय की बचत होगी


5- श्रम की बचत होगी


इस मामले को लेकर CGPSC के अध्यक्ष टामनसिंह सोनवनी ने कहा है कि CGPSC पीएससी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की कॉपी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। वे इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। इसमें सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षार्थियों से इसके पैसे भी नहीं लिए जाएंगे।

Related post>>

Cgpsc important Essay  सीजीपीएससी निबंध विश्व शांति और भारत 


CGPSC SYLLABUS, cgpsc prelims+main exam पुरा जानकारी 


cgpsc में Age limits की तिथि क्या है? CGPSC syllabus, cgpsc post, cgpsc Full details 


थैली व चपड़े की जगह प्लास्टिक की थैली


इसी तरह पीएससी परीक्षा को लेकर अपने पुराने तौर-तरीकों में भी बदलाव कर रहा है। अब तक होता रहा है कि परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों से कॉपियों को आयोग तक लाने के लिए पहले उन्हें कपड़े की थैलियों में बंद किया जाता रहा है। इसके मुंह पर चपड़े से बंद कर सील लगाई जाती है। अब इसकी जगह विशेष तरह की प्लास्टिक की थैली का उपयोग किया जाएगा। यह थैली विशेष तरह की होगी। यह फटती नहीं है। यदि इसमें थोड़ी भी छेड़छाड़ हुई तो उसकी जानकारी मिल जाएगी।


अब तक नए प्रयोग और सुधार


पीएससी इस साल 9 परीक्षाएं लेगा। इसकी शुरूआत मई से हो गई हैं। खास बात यह कि पहली बार परीक्षार्थियों से फीस नहीं ली गई। बीते साल पीएससी ने 27 विभागों की 17 परीक्षाएं ली और 2531 पद भरे थे। आयोग ने सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग ने ऑनलाइन आवेदनों को आयोग की वेबसाइट पर लोड किया। संवीक्षा विभाग को ऑनलाइन आवेदन संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराई। प्रवेश पत्रों की डिजाइन भी तैयार की है। उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर ही प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाना प्रारंभ कर दिया है। केंद्र एवं रोल नंबर, ओएमआर उपस्थिति पत्रक, मॉडल आंसर एवं ऑनलाइन आपत्ति, लिखित परीक्षा के नतीजे, राज्य सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन अग्र मान्यता, इंटरव्यू कॉल लैटर, और दस्तावेज आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन परीक्षा के नतीजे भी तैयार कर अपलोड किए जा रहे हैं।

إرسال تعليق

  • A-
  • A+
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.